फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs

Mangal Gochar 2022: मकर राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन राशि के जातकों की धन संपदा में हो सकती है बढ़ोत्तरी

Tue, 08 Feb 2022 01:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 01:09 PM IST
सार

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त और भूमि पुत्र मंगल 26 फरवरी 2022 को शनि देव की स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों की धन-संपदा में वृद्धि होने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs
Mangal Gochar 2022: ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त और भूमि पुत्र मंगल 26 फरवरी 2022 को शनि देव की स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mangal Gochar 2022: सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करते करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर करना कहते हैं। ज्योतिष में बताया गया है कि जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त और भूमि पुत्र मंगल 26 फरवरी 2022 को शनि देव की स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों की धन-संपदा में वृद्धि होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs
Mangal Gochar 2022: मेष राशि के जातकों के दशम भाव यानि कर्म भाव में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि: मंगल का मकर राशि में प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फल प्रदान कर सकता है। मेष राशि के जातकों के दशम भाव यानि कर्म भाव में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामीग्रह मंगल ही हैं इसलिए इस समय आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई जगह कार्य करना चाहते हैं तो आपको अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति और आर्थिक उन्नति दोनों ही प्राप्त हो सकती हैं। यदि आपका व्यापार है तो मंगल का यह गोचर आपको धन लाभ दिला सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs
Mangal Gochar 2022: वृषभ राशि के जातकों के नवम भाव यानि भाग्य स्थान में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर लाभकारी परिणाम लेकर आएगा। वृषभ राशि के जातकों के नवम भाव यानि भाग्य स्थान में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। इसलिए इस समय भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता ही प्राप्त होगी। वृषभ राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। यदि वृषभ राशि के जातक व्यापार में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। 

विज्ञापन

Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs
Mangal Gochar 2022: मंगल गृह धनु राशि के द्वितीय भाव अर्थात धन स्थान में प्रवेश करेंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि: धनु राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। मंगल ग्रह धनु राशि के द्वितीय भाव अर्थात धन स्थान में प्रवेश करेंगे। इसलिए जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी आपको अचानक से कोई लाभ मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2022 Mars transits in Capricorn there may be an increase in the wealth of the people of these zodiac signs
Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह मीन राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव यानि आय स्थान में गोचर करेंगे। - फोटो : amar ujala

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से समृद्धि प्रदान कर सकता है। मंगल ग्रह मीन राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव यानि आय स्थान  में गोचर करेंगे। इस वजह से मीन राशि के जातकों को कई जगह से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपका व्यवसाय है तो आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति और मंगल देव में मित्रता का भाव है। इसलिए मंगल का यह गोचर आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed