जिन लोगों का जन्म दिन आज है उनके लिए यह वर्ष सफलता और उन्नति दायक रहेगा। इस साल आपको पूर्व में किये गये परिश्रम और निवेश का लाभ मिलेगा। लेकिन, नये कार्यों को सोच-समझकर शुरू करें, बाधाओं के बाद कार्य में सफलता मिलेगी।
परिवार में खुशी मनाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। विवाहित व्यक्तियों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी होगी। संतान के इच्छुक व्यक्तियों को संतान सुख मिल सकता है।
जो लोग जमीन अथवा मकान खरीदने की कोशिश में लगे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
व्यवसायी कारोबार का विस्तार एवं पुराने कारोबार को नया रूप दे सकते हैं। छात्रों के परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, रेलवे, हवाई सेवा, शिक्षण कार्य, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।