Today Horoscope in Hindi, June 21, 2020
{"_id":"5eedf2438ebc3e42d214c4ed","slug":"horoscope-today-21-june-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi-solar-eclipse-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 जून राशिफल: सूर्य ग्रहण बढ़ा सकता है इन राशियों की मुसीबत, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
21 जून राशिफल: सूर्य ग्रहण बढ़ा सकता है इन राशियों की मुसीबत, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
Sun, 21 Jun 2020 11:25 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी घर परिवार के बारे में सोचेगा। यात्रा का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। पहले से स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल भी अब सकारात्मक होने लगेगा।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और अच्छे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। उल्टा सीधा भोजन करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। भाग्य का सहारा मिलेगा, जिससे बिगड़े हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर असमंजस या परेशानी महसूस करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कामों में विलंब होगा, लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके साथ रहेगी।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है या सर्दी खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपको अच्छे फल देगी। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे संबंध रहेंगे और प्रिय से प्रेम बढ़ेगा।