फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाह में दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी, जानिए इसके पीछे का कारण

Fri, 03 Dec 2021 10:56 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
hindu wedding traditions shadi me haldi ki rasam Know why turmeric is applied to the bride and groom in marriage
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हल्दी का प्रयोग खाना बनाने में मसाले के रूप में तो किया ही जाता है,साथ ही इसे बहुत गुणकारी भी माना गया है। इसलिए लोग दूध में हल्दी मिलाकर भी पीते हैं। हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए हल्दी का प्रयोग पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में भी किया जाता है। इसके अलावा भारतीय परंपरा में विवाह के दौरान संपन्न की जाने वाली रस्मों में हल्दी की रस्म को बहुत ही महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है। विवाह में दूल्हा-दुल्हन को हल्दी अवश्य लगाई जाती है। क्या आपको पता है कि शादी में वर और वधू दोनों को हल्दी क्यों लगाई जाती है। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही आधार हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

hindu wedding traditions shadi me haldi ki rasam Know why turmeric is applied to the bride and groom in marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हल्दी लगाने का धार्मिक कारण-
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत पालनकर्ता कहा जाता है। वे समस्त सृष्टि के पालन हार हैं। सभी शुभ कार्यों और मांगलिक कार्यों में भगवान विष्णु का पूजन अवश्य किया जाता है। विवाह में पंचदेवों में भगवान विष्णु का पूजन भी होता है और इनकी पूजा में हल्दी के प्रयोग का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए विवाह में दूल्हा और दुल्हन के अच्छे भविष्य की कामना के साथ हल्दी लगाई जाती है।

hindu wedding traditions shadi me haldi ki rasam Know why turmeric is applied to the bride and groom in marriage
haldi - फोटो : social media

विवाह में हल्दी लगाने का ज्योतिष कारण-
ज्योतिष में बृहस्पति को विवाह और वैवाहिक संबंधों का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए विवाह और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए बृहस्पति का अनुकूल होना आवश्यक होता है। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से माना गया है। इसलिए ज्योतिष के अनुसार, विवाह में दुल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hindu wedding traditions shadi me haldi ki rasam Know why turmeric is applied to the bride and groom in marriage
haldi - फोटो : social media

विवाह में हल्दी लगाने का वैज्ञानिक आधार-
हल्दी बहुत ही गुणकारी होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी त्वचा को इंफेक्शन से बचाती है। हल्दी लगाने से रंगत में निखार आता है। हल्दी में पाए जाने वाले गुणों के कारण ही भारतीय परंपरा में दुल्हा-दुल्हन के पूरे शरीर पर हल्दी को उबटन के रूप में लगाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed