फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Diwali Horoscope 2022 Astrological Prediction For All Zodiac Signs Lucky Or Unlucky Rashi On Deepawali

Diwali 2022: दिवाली पर कुछ राशियों का हो सकता है भाग्योदय, तो कुछ को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Mon, 17 Oct 2022 04:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 04:55 PM IST
सार

Diwali 2022: इस साल दिवाली से पहले कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका असर ज्योतिष की सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी वहीं कुछ राशियों के लिए ग्रहों का स्थान परिवर्तन शुभ नहीं होगा। 

विज्ञापन
Diwali Horoscope 2022 Astrological Prediction For All Zodiac Signs Lucky Or Unlucky Rashi On Deepawali
दिवाली पर इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय - फोटो : istock

विस्तार

Diwali 2022: इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली का ये पावन पर्व पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस साल दिवाली से पहले कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका असर ज्योतिष की सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी वहीं कुछ राशियों के लिए ग्रहों का स्थान परिवर्तन शुभ नहीं होगा। आइए जानते हैं कि ये दीपावली किन राशियों के लिए शुभ है और कौन राशियां परेशान रहेंगी-   

विज्ञापन


Diwali 2022: दिवाली की रात गलती से भी सिरहाने न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी 
विज्ञापन


मेष
इस दिवाली मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि की कोई महिला यदि प्रेग्नेंट हैं तो उन्हें बिल्कुल स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। आपको इस दिवाली पर अच्छा बोनस या प्रमोशन भी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ 
ये दिवाली वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाली है। धन की देवी लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा हो सकती है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि इस दिवाली पर कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। 

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये दिवाली मिली जुली रहने वाली है। आपका अच्छा व्यवहार आपको सम्मान दिला सकता है। वहीं आपका बुरा व्यवहार लड़ाई झगड़े भी करवा सकता है। इसलिए दिवाली पर अच्छा व्यवहार बनाए रखें। 

कर्क
इस दिवाली कर्क राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इतंजार कर रहें है। कई खुशियां भी आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होगा, लेकिन फिर भी आप अपने लिए समय निकाल लेंगे। 


सिंह
सिंह राशि वालों को अपनी बेटी की तरफ से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इस दिन धन की देवी लक्ष्मी भी आपके ऊपर मेहरबान हो सकती हैं। 

कन्या
राशि वालों के जीवन में जिस भी तरह की कठिनाई चल रही है वो खत्म होने वाली है। दिवाली पर आपके खर्चें बढ़ा सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मां लक्ष्मी आपके साथ हमेशा रहने वाली हैं। 

Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी, खूब होगी बरकत और धन-दौलत से भरा रहेगा घर 

तुला
दिवाली पर आपका प्रमोशन हो सकता है और सैलरी बढ़ सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।  

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले इस दिवाली सेहत और अपने खानपान पर ध्यान दें। दिवाली पर आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहेगी।  

धनु
धनु राशि वाले यदि नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय शुभ है। पैसो के संबंध में कम खर्च करें और किसी से पैसे उधार न लें।  

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए दिवाली शुभ होने वाली है। दिवाली पर परिवार का साथ मिलेगा और पैसो से संबंधित दिक्कतें कम होंगी। 

कुंभ
कुंभ राशि वालों को दिवाली पर कोई भी काम सोच समझ कर करना होगा। ध्यान रखें आपके एक गलत फैसले की वजह से कई लोगों को परेशानी हो सकती है। 

मीन
ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही दिवाली का त्योहार भी अच्छा जाने वाला है। दिवाली के दिन आपके घर में कोई बड़ा सामान भी आ सकता है।

Shanidev Margi 2022: धनतेरस से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शनि देव बदलने वाले हैं अपनी चाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed