फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chhath Puja Upay 2023 remedies to get blessings of surya dev in hindi

Chhath Puja Upay 2023: आज से छठ पूजा शुरू, इस दौरान इन उपायों को करने से सभी परेशानियां होंगी दूर

Fri, 17 Nov 2023 02:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत आज यानी 17 नवंबर के दिन नहाय खाय से हो रही है। साथ ही इसका समापन 19 नवंबर को छठ पूजा के दिन संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja Upay 2023 remedies to get blessings of surya dev in hindi
Chhath Puja Upay 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chhath Puja Upay 2023: छठ पूजा देश के उत्तर भारत में रहने वाले हिंदुओं द्वारा बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है। भारत के उत्तरी भाग जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड में रहने वाले मूल निवासी छठ के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं। सूर्य देव के सम्मान में प्रार्थना की जाती है और भजन गाए जाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत आज यानी 17 नवंबर के दिन नहाय खाय से हो रही है। साथ ही इसका समापन 19 नवंबर को छठ पूजा के दिन संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा। आज हम आपको छठ पर्व के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


छठ पूजा पर ज़रूर करें ये उपाय 

  • छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य देव का ध्यान करते हुए उन्हें अर्घ्य दें। 
  • सूर्य को अर्घ्य देने के साथ कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। 
  • इस दिन चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर खाने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा बरसती है।
  • छठ के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। 
  • आप जब भी पूजा करें उसमें गुग्गल धूप का इस्तेमाल जरूर करें। इससे व्रती को लाभ प्राप्त होता है।
  • छठ पूजा के दिन तांबे का सिक्का बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से संतान के जीवन में आ रहे दुख-संताप दूर होते हैं। इसके साथ आप एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान कर सकते हैं। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कब है खरना तिथि
आज यानी 17 नवंबर 2023 को छठ का पहला दिन है। वहीं कल 18 नवंबर 2023 को छठ का दूसरा दिन है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दौरान सूर्योदय का समय सुबह 06:46 बजे का रहेगा और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed