Chandra Grahan:आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। सूतक सुबह आठ बजकर बीस मिनट से लग जाएंगे। इस दौरान धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। कई राशि के जातकों पर इसके प्रभाव की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chandra Grahan Effects On Rashi: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। साल का अंतिम सूर्यग्रहण जहां 25 अक्तूबर को लगा था वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी आज 08 नवंबर को लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। आज कार्तिक माह की पूर्णिमा भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। सूतक सुबह आठ बजकर बीस मिनट से लग जाएंगे। इस दौरान धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। कई राशि के जातकों पर इसके प्रभाव की संभावना है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल का अंतिम चंद्र ग्रहण किन राशियों को प्रभावित करेगा।
Chandra Grahan 2022 Date Time: 8 नवंबर को लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए टाइम, सूतक काल और प्रभाव
चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार दोपहर 02: 41 बजे से सायं 06:18 मिनट तक रहेगा।
भारत में दिखने का समय: सायं 05: 32 मिनट से सायं 06:18 मिनट तक ही नजर आएगा।
सूतक काल: सूतक काल 8 नवंबर को प्रातः 8 बजकर 20 मिनट से आरंभ होगा।
इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।
चंद्र ग्रहण पर कैसी रहेगी ग्रहों की दशा
चंद्र ग्रहण के दिन मंगल ग्रह , शनि ग्रह , सूर्य ग्रह और राहु आमने-सामने रहेंगे। इस स्थिति में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र ग्रह का योग बन रहा है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। गचंद्र ग्रहण पर ग्रहों का यह संयोग अशुभ माना जा रहा है।
इन राशियों को करेगा प्रभावित
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि को नकारात्मक रूप से अधिक प्रभावित करेगा। इन राशि के जातकों के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, करियर और व्यापार आदि मामलों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।