Astrology: घोड़े की नाल का इस तरह करें इस्तेमाल, नौकरी-व्यापार में होगी खूब तरक्की
नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए
अक्सर व्यक्ति काफी मेहनत करता है परंतु फिर भी उसे सफलता प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में घोड़े की नाल का एक छल्ला बनाकर माध्यम अंगुली में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं या आपकी कोई दुकान है तो अपने कार्यस्थल पर घोड़े की नाल स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने लगता है।
बीमारी से मिलता है छुटकारा
यदि परिवार का कोई सदस्य काफी समय से बीमार है ऐसे में घोड़े की नाल से बनी 4 कील, सवा किलो उड़द की दाल और एक सूखा नारियल लेकर रोगी के ऊपर से 11 बार वार कर उसे किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिल जाता है।
धन लाभ के लिए
यदि आप चाहते हैं आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और लक्ष्मीजी आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो अपने घर की तिजोरी में घोड़े की नाल रखें। इससे घर में धन का आगमन होता है।
शनि दोष के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनि पीड़ा से ग्रसित हैं तो घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। इसके साथ ही वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की दशा चल रही है तो उसके पलंग में घोड़े की नाल लगा देने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।