फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: क्या होता है मंगलदोष, जानिए अशुभ प्रभाव को कम करने के कुछ ज्योतिषीय उपाय

Fri, 13 May 2022 02:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 02:52 AM IST
विज्ञापन
Astrology Tips How Mars Becomes Inauspicious In Kundli Know Astrological Remedies To Remove Mangal Dosh
कुंडली में मंगल दोष के प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में तरह-तरह के दोष पाए जाते हैं। इन्हीं दोषों में एक दोष होता है मंगल दोष। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मांगलिक दोष ऐसा दोष होता है जिसके होने पर व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। मांगलिक दोष होने पर जातक के दाम्पत्य जीवन में परेशानियां, बाधाएं, कलह, तनाव और तलाक आदि होने की संभावना बनी रहती है। मंगल दोष होने का सीधा संबंध मंगल ग्रह से होता है। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति कि कुंडली में मंगल दोष रहता है उसे विवाह के लिए मंगली जीवनसाथी की ही तलाश करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह लग्न,चतुर्थ,सप्तम,अष्टम और द्वादश भाव में स्थित हो तो मंगल दोष बनता है। मंगलदोष के प्रभाव को कम करने या फिर खत्म करने के लिए कई तरह के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये उपाय।

Astrology Tips How Mars Becomes Inauspicious In Kundli Know Astrological Remedies To Remove Mangal Dosh
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला

- अगर किसी व्यक्ति का विवाह अनजाने में किसी मंगलदोष से युक्त व्यक्ति से हो जाता है तो ऐसे व्यक्ति को इस दोष को खत्म करने के लिए वट सावित्री और मंगला गौरी का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत का अनुष्ठान करना बहुत ही फायदा पहुंचाने वाला होता है।

- अगर किसी युवती की कुंडली में मंगलदोष पाया जाता है तो मंगलदोष के प्रभाव को कम करने के लिए विवाह से पहले गुप्त रूप से पीपल के पेड़ के विवाह कर लेना चाहिए। ऐसे में इस उपाय के बाद अगर युवती का विवाह मंगलदोष रहित वर से शादी करती है तो उसे किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।

Astrology Tips How Mars Becomes Inauspicious In Kundli Know Astrological Remedies To Remove Mangal Dosh
कुंडली

- अगर किसी कन्या की कुंडली में मंगलदोष है विवाह से पहले भगवान विष्णु की प्रतिमा से विवाह किया जाय तो मंगलदोष खत्म हो जाता है।

-  मंगलवार के दिन व्रत रखने और भगवान हनुमान की पूजा करते हुए उन्हें सिंदूर चठाने से मंगलदोष का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसके अलावा नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी मांगलिक दोष खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Tips How Mars Becomes Inauspicious In Kundli Know Astrological Remedies To Remove Mangal Dosh
- कुंडली से मंगल दोष को खत्म करने के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर कुमकुम, लाल मसूर की दाल और लाल गुलाब अर्पित करना चाहिए।

- महामृत्युंजय मंत्र के जाप से हर तरह की बाधाएं दूर हो जाती है। ऐसे में मंगलदोष से पीड़ित जातक को महामृत्युंजय मंत्र का अवश्य करना चाहिए।
 
विज्ञापन
Astrology Tips How Mars Becomes Inauspicious In Kundli Know Astrological Remedies To Remove Mangal Dosh
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
- यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष हो तो उसे मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।

- मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली से मंगल दोष खत्म हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed