फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology Tips: Gemini Zodiac Signs Personality, Mithun Rashi Personality in Hindi

Gemini Personality: तेज दिमाग वाले होते हैं इस राशि के लोग, बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

Gemini Zodiac Signs Personality: ज्योतिष शास्त्र की माने तो मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं।

विज्ञापन
Astrology Tips: Gemini Zodiac Signs Personality, Mithun Rashi Personality in Hindi
मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व - फोटो : iStock

विस्तार

Gemini Zodiac Signs Personality: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। सभी राशियों के स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होते हैं। आज हम मिथुन राशि के बारे में बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र की माने तो मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इसी वजह से समाज में इन लोगों को बहुत पसंद किया जाता है। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। मिथुन राशि के जातक बातचीत के दौरान अक्सर लोगों को नई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसके लिए ये हमेशा खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं। ऐसे चलिए जानते हैं मिथुन राशि के जातकों के बारे में खास बातें... 

विज्ञापन


बुद्धि के बल पर कमाते हैं पैसा 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक सामाजिक होते हैं। किसी को भी आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इन्हें जीवन में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है। ये अपनी बुद्धि के बल पर काफी पैसा कमाते हैं। ये थोड़े मूडी भी होते हैं। कब इनका मूड बदल जाए ये कोई नहीं जान सकता है।

विज्ञापन

रिश्तों की समझते हैं अहमियत
इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। जिससे इन्हें नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें।

कार्यस्थल पर बनाते हैं अपनी अलग पहचान 
ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जो जातक लेखन और अध्यापन या संगीत के क्षेत्रों से जुड़े होते हैं, उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। कार्यस्थल पर ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। 

प्रेम संबंध 
मिथुन राशि के जातक अच्छे प्रेमी होते हैं। इस राशि के लोग अपने साथी के बारे सब कुछ जानने की चाह रखते हैं। ये अपने साथी के प्रति दिल से वफादार होते हैं। इनके साथ प्रेम संबंध स्थापित करना दिलचस्प रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed