{"_id":"5f4e4dd98ebc3e531661955a","slug":"aaj-ka-panchang-2-september-shubh-muhurat-rahu-kal-daily-horoscope-pradosh-purnima-amavasya-and-vrat-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सितंबर का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
2 सितंबर का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार
Tue, 01 Sep 2020 08:51 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
astrology
- आज का पंचांग - 2 September 2020 दिन - बुधवार
- एकादशी व्रत
- प्रदोष व्रत
- अमावस्या तिथि
- पूर्णिमा तिथि
- आगामी व्रत-त्योहार
- आज का अंक भाग्यफल
विज्ञापन
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - भाद्रपद
पक्ष - शुक्ल
तिथि - पूर्णिमा, 10:53 तक
योग - सुकर्माण, 13:01 तक
राहुकाल - 12:20 − 13:54
सूर्योदय - 06:03
सूर्यास्त - 18: 36
शुभ मुहूर्त- अभिजीत- कोई नहीं
5 सितंबर- संकष्टी चतुर्थी
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी
2 सितंबर का राशिफल
मेष राशि
कामों में व्यस्तता रहेगी। इनकम में तेजी होने से दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में मेहनत जारी रखें। मन में गुस्से की भावना को त्याग दें। सबसे प्यार से बात करें। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। बड़े भाई से काम की सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
वृषभ राशि
पूरा ध्यान काम पर रहेगा। परिवार में सुख शांति आएगी। खुद को सबसे ऊपर समझने की गलती ना करें। सबके साथ मिल कर रहें और दूसरों को भी बराबर महत्व दें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। दिल खोल कर बात करें। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।
विज्ञापन
मिथुन राशि
भाग्य का सहारे का इंतजार ना करें। मेहनत करें। दोस्तों से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में संयम से काम लें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य शुभ रहेगा। झगड़े वाली बात ना करें।
कर्क राशि
मानसिक तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आत्मविश्वास चरम पर होगा। कठिन मेहनत से प्रयासों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के योग बनेंगे।
सिंह राशि
बिजनेस में मन लगेगा। कोई नई डील हाथ लग सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के मन की बात जानेंगे प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी।
कन्या राशि
विरोधियों से सतर्क रहें। खर्चों पर धीमा हाथ रखें, वे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में मेहनत काम आएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे।
तुला राशि
प्रेम जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा।अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए तनावपूर्ण दिन रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है, लेकिन मेहनत से जी ना चुराएं। सेहत बढ़िया रहेगी।
वृश्चिक राशि
घर पर और घर के परिस्थितियों पर ध्यान देंगे। मां को कोई गिफ्ट देंगे। काम के सिलसिले में दिन बहुत मजबूत है। गवर्नमेंट से फायदा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। प्यार बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ ट्रैवलिंग की योजना बनेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
धनु राशि
दोस्तों के साथ वक्त बीतेगा। मन में अच्छे विचार रहेंगे। दूसरों को सलाह देंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। बुद्धि से फायदा होगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज संभल कर रहें।
मकर राशि
आज घर परिवार पर ध्यान देंगे। टूटे और बिखरे हुए रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। मन से भावुक होंगे। कोई बड़ा डिसीजन लेंगे। पैसों की आवक होगी। खर्चे हल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस दोनों रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
खुद पर भरोसा बढ़ेगा। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे। इनकम मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से कुछ अच्छी-अच्छी बातें जानने को मिलेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रयासों से अच्छी सफलता मिलेगी।
मीन राशि
खर्चो की बढ़ोतरी होगी। थोड़ा तनाव रहेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इनकम अच्छी होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में बातचीत तनाव दूर करने का जरिया बनेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
शुभ अंक- 8, 12 और 20
शुभ रंग- सफेद और पीला
मूलांक 2 वाले प्रमुख जातक: महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान