फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 11 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

11 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Mon, 10 Aug 2020 08:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 11 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 11 अगस्त 2020
 दिन - मंगलवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - सप्तमी, 09:06 तक
नक्षत्र - भरणी, 24:54 तक
योग - गांदा, 08:34 तक
राहुकाल - दोपहर 15:42 − 17:20
सूर्योदय - 05:51
सूर्यास्त - 18: 59
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:59 − 12:51

  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 11 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी काम की बात करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है। आप सावधान रहें ताकि किसी बात पर झगड़ा ना हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तम धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। टैक्स बचत का आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की चोट लग सकती है, इसलिये गाड़ी सावधानी से चलाएं। विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक का रहने वाला है। कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
मकर राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको सुख और शांति दोनों देगा। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास शानदार कहा जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
कुंभ राशि 
आप के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा।

मीन राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख आएगा और शांति भी होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह बड़ी काम आएगी।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 11 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही कला प्रेमी और उत्साह से लबरेज व्यक्ति हैं। 11 अंकों का योग 1+1=2 आता है यानी आपका मूलांक 2 आता है। 2 अंक चंद्रमा का अंक होता है। चंद्रमा ममता और कला का कारक ग्रह होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 20 , 9 और 23
शुभ रंग-  सफेद और गुलाबी

मूलांक 2 वाले प्रमुख जातक: महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed