{"_id":"6a44f71dcaaca70e8b033cf9","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-2-july-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगा माता-पिता का सहयोग, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगा माता-पिता का सहयोग, पढ़ें आज का राशिफल
Thu, 02 Jul 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:03 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपको संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला आगे चलकर मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
02 जुलाई का राशिफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और बातचीत में निपुण माने जाते हैं। नई चीजें सीखना, लोगों से जुड़ना और हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेना इनकी खासियत होती है। ये अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इनका चंचल मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी इनकी समझदारी इन्हें आगे बढ़ाती रहती है। हरी वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Hोoroscope)
आज का दिन आपको संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला आगे चलकर मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि हर कदम सोच-समझकर उठाएं और परिस्थिति का सही आकलन करें।
विज्ञापन
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज सतर्क रहने का दिन है। किसी भी नए निवेश या जोखिम भरे फैसले से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। वहीं, सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति में थोड़ी मजबूती आ सकती है। यदि आपके कामों में पहले से कोई रुकावट आ रही थी, तो अब उसमें धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा। अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं, जिससे मन में राहत महसूस होगी। परिवार की बात करें तो माता-पिता का प्यार और आशीर्वाद आपके लिए संबल का काम करेगा। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। साथ ही, अधूरे पड़े कार्य भी अब पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे।
विज्ञापन
प्रमुख बिंदु:
- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
- व्यापार में जोखिम उठाने से पहले सोच-विचार जरूरी
- सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग
- रुके हुए कामों में सुधार और प्रगति के संकेत
- माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा
- अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
Mithun Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।