फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Gemini Monthly Horoscope July 2026 Mithun masik rashifal July monthly rashifal

Mithun Rashifal July 2026: कैसा रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 06:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 06:03 AM IST
सार

Mithun Rashifal July 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। आइए विस्तार में जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
Gemini Monthly Horoscope July 2026 Mithun masik rashifal July monthly rashifal
Rashifal June 2026 - फोटो : AI

विस्तार

Gemini Monthly Horoscope: July 2026: मिथुन राशि वायु तत्व की बुद्धिमान, संवादप्रिय और बहुमुखी प्रतिभा वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक तेज सोच वाले, सामाजिक और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में माहिर होते हैं। हालांकि कई बार अस्थिरता और जल्द प्रतिक्रिया देना इन्हें उलझनों में डाल सकता है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मिथुन राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके बनते काम बिगाड़ सकती है। महीने की शुरुआत में समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन बेहद जरूरी रहेगा। अपने काम को पूरा करने के लिए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। यदि परिस्थितियां मांगें तो एक कदम पीछे हटकर आगे बढ़ने की रणनीति अपनाना लाभकारी रहेगा। महीने के मध्य से लेकर अंत तक व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरे सप्ताह में नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी बात स्पष्ट और समझदारी से रखें। महीने के उत्तरार्ध में प्रेम या वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को संतुलित रखना आवश्यक होगा।


उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Ashadha Masa Prediction: सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed