फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   31 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 31 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 30 Mar 2019 05:15 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sat, 30 Mar 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
31 march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सामाजिक, मिलनसार एवं अस्थिर स्वभाव के होते हैं। भावुकता एवं संवेदनशीलता लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराती है। 31 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलती है। पुरानी वस्तुओं के संग्रह का इन्हें शौक होता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में इनकी गहरी रुचि होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। पुत्र संतान प्राय: एक ही होती है। विज्ञान, वकालत, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में ये जातक स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। विरोधी पक्ष पर दबदबा बना रहेगा। मन में दबी किसी इच्छा की पूर्ति होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार हो सकता है। सेना, बैंक, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed