फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   26 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 26 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 25 Mar 2019 06:41 PM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Mon, 25 Mar 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
26 march birthday horoscope predictions
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान, उर्वर मस्तिष्क के स्वामी एवं मौलिक विचारों के धनी होते हैं। इनका प्रत्येक कार्य बाधोपरांत ही पूर्ण होता है। जीवन व्यवस्थित करने में इन्हेे अत्यंत श्रम करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति 32 वें वर्ष के बाद ही होती है। मन में असन्तुष्टि की भावना इन जातकों को सदैव गतिशाील बनाए रखती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। संतान योग्य होती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता संदिग्ध रहेगी। शुभचिंतकों से निराशा होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष पूर्वाद्र्ध प्रतिकूल रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति इस वर्ष सचेत रहना हितकर रहेगा। वर्ष उत्तराद्र्ध में परिस्थितियों में सुधार आएगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभप्रद रहेगा। चिकित्सा, विज्ञान, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed