फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   1 April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 31 Mar 2019 06:41 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sun, 31 Mar 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ इच्छा शक्ति के स्वामी, साहसी, बुद्धिमान एवं स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। ये जातक प्राय: उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, विद्युत इंजीनियरिंग, प्रबन्धन आदि क्षेत्रों में अधिक सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। संतान पक्ष से परेशानी बनी ही रहती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष रचनात्मक क्षेत्र में अधिक सफल रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनैतिक जान पहचान का लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष की उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, खाद्य निरीक्षक, वन विभाग, आबकारी विभाग, आयकर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाययिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। सेना, टैक्स विभाग, नगरपालिका आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed