यमुनोत्री धाम में आज सुबह से ही सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। श्रद्धालु तप्त कुंड में डुबकी लगाकर मां यमुना की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। बीते कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों में उत्साह है। स्थानीय सुरेश नौटियाल और मनमोहन उनियाल का कहना है कि अब सुबह से ही श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे हैं, जबकि पहले 10 बजे के बाद ही भीड़ बढ़ती थी। यात्रा की रौनक लौटने से स्थानीय व्यवसायियों में भी खुशी का माहौल है।