प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से धारा पूजन किया और मां भगवती गंगा की आरती उतारी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।