फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान का उल्लंघन करने वाली कांग्रेस के मुंह से इसे बचाने की बात करना निंदनीय : डॉ. भसीन

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 03:34 PM IST

उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस जिसने संविधान का लगातार उल्लंघन किया और डॉ. भीमराव का सदा अपमान किया जब संविधान बचाने का नारा देती है तो यह केवल हास्यास्पद ही नहीं निंदनीय भी है। मंगलवार दोपहर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान को तोड़-मरोड़ कर न केवल आपातकाल लगाया, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए सौ से अधिक बार निर्वाचित राज्य सरकारों को भंग कर दिया। संविधान की मूल प्रति में भगवान राम, भगवान कृष्ण, सिंधु घाटी सभ्यता और अन्य ऐतिहासिक नायकों से संबंधित चित्र थे, जिन्हें नेहरू ने हटवा दिया। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का स्पष्ट प्रमाण है। डॉ. भसीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शेख अब्दुल्ला के कहने पर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देकर एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था लागू की, जो संविधान की मूल भावना के विरुद्ध थी। उन्होंने कहा कि जब इलाहाबाद हाईकोर्ट से इंदिरा गांधी को चुनाव में अयोग्य घोषित किया गया, तब उन्होंने त्यागपत्र देने के बजाय संविधान को रौंदते हुए आपातकाल लागू कर दिया और लोकतंत्र का गला घोंट दिया। उन्होंने वक्फ बोर्ड पर कहा कि यह संविधान का हिस्सा नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने इसे इतनी ताकत दे दी कि वह बिना प्रमाण के किसी की भी संपत्ति पर दावा कर सकता है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, तो कांग्रेस पीड़ा में है। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें