फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

काशीपुर नगर निगम शहर में ठेली, फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से तहबाजारी शुल्क वसूलेगा। इसके लिए अब नगर निगम के कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 50, 75 और 150 रुपये शुल्क जगह के मुताबिक निर्धारित किया गया है। बीते बुधवार को तहबाजारी का ठेका निरस्त होने के बाद अब नगर निगम खुद ही निर्धारित शुल्क की रसीद देगा। मेयर दीपक बाली ने बताया कि नई व्यवस्था से वसूली में पारदर्शिता आएगी और ठेली-फड़ वालों से मनमानी वसूली, अभद्रता पर रोक लगेगी। कई ठेली वालों ने अधिक वसूली और अभद्रता की शिकायत की थी, जिसके बाद ठेका निरस्त किया गया था। अब निगम कर्मी ही मौके पर जाकर रसीद काटेंगे। यह होगा जगह के मुताबिक शुल्क - 4 गुणा 6 तक 50 रुपये - 6 गुणा 8 तक 75 रुपये - 6 गुणा 8 से अधिक 150 रुपये

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें