अगस्त माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित चीनी मिल कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मिल गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने हर माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान की मांग की। मंगलवार सुबह कर्मचारी एकत्र होकर मिल के मुख्य गेट पर पहुंचे और वेतन न मिलने पर रोष जताते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रबंध तंत्र पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।इस दौरान श्याम कार्तिक, वासवानंद जोशी, सुनील कुमार, रामकिशोर, भोगराज, अखिलेश, नन्हे, जुबेर, गुरमीत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।