फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में हो सकती है विवाह-2 फिल्म की शूटिंग, अभिनेता राहुल परिहार ने मीडिया को दी जानकारी

हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Aug 2025 04:56 PM IST

विवाह-2 फिल्म में काशीपुर, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के दृश्य देखने को मिल सकते हैं। कई धारावाहिकों में अभिनय कर पहचान बना चुके अभिनेता राहुल परिहार ने यह जानकारी दी। रविवार को फर्रुखाबाद यूपी निवासी राहुल परिहार ने बाजपुर रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि विवाह-2 फिल्म की तैयारी चल रही है। इसमें वह अहम किरदार के रूप में नजर आएंगे। मुंबई के अलावा काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून समेत विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग हो सकती है। इसके लिए लोकेशन देखी जा रही है। फिल्म विवाह के अभिनेता शाहिद कपूर, अमृता राव समेत लगभग सभी कलाकार शामिल होंगे। इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। कहा कि उत्तराखंड बहुत सुंदर प्रदेश है। बहुत से सितारे उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इसलिए उत्तराखंड को और प्रोमोट करना चाहिए। कहा कि पिता ब्रजेश कुमार राजपूत रेजिमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। वहां आशीष बधवार, केपीएस राठौर आदि मौजूद रहे। कई धारावाहिक में कर चुके हैं अभिनय राहुल ने बताया कि फिल्म हम साथ-साथ हैं में बचपन में कृष्ण का किरदार कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज और फर्रुखाबाद जिलों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है। दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ मिस्टर एंड मिसेस अवस्थी वेब सीरीज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी गीता भी हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के लिए चार बार अप्रोच किया गया है। बताया कि भाभी जी घर पर हैं, कुमकुम भाग्य, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अनुपमा, धरती पुत्र नंदिनी, हप्पू की उलटन पलटन आदि लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें