रुद्रपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के तीन पर्यवेक्षक विधायक सरिता आर्या,, पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट और साकेत अग्रवाल जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम के दावेदारों के लिए रायशुमारी शुरू की। इस दौरान दावेदार अपने समर्थकों के साथ दावदारी के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही कई वार्ड से पार्षद की दावेदारी के लिए भी कार्यकर्ता पहुंचे।