रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक बगीचे में फुलसुंगी निवासी अभिषेक अरोरा (27) संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह रविवार रात से घर से गायब था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बड़े भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।