काशीपुर में कोसी नदी में माइनिंग कंपनी के पोकलेन चलाने के विरोध में सैकड़ों स्थानीय खनन कारोबारी बबलू घाट पर एकत्रित हुए। आक्रोशित खनन कारोबारियों ने सरकार और माइनिंग कंपनी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे माइनिंग कंपनी के प्रतिनिधि ने स्थानीय कारोबारियों के साथ बैठक कर उनके बिंदुओं को सुना।