फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने डीएसबी परिसर नैनीताल और महिला वर्ग में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने चन्द्रावती कॉलेज की टीम को हराकर जीता। कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि सहोता, सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें 10 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के पहला मैच में चन्द्रावती कॉलेज की टीम ने राधेहरि कॉलेज को हराया। दूसरा मैच में डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीम ने राजकीय महाविद्यालय जसपुर को हराया। पुरुष वर्ग के पहले मैच पीएनजी कॉलेज रामनगर ने एसआईएमटी काशीपुर को हराया। दूसरे मैच में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा को हराया। अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर बिरेंद्र शाह, डाॅ. सुरेंद्र सिंह, अनीता बोरा, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. रंजना, डाॅ. दीपा चनियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें