रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा में सरेआम हवाई फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध असलहे और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इधर दूसरी फायरिंग की घटना के दूसरे वायरल वीडियो में शामिल चार लोग घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।