फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: अनशन पर बैठे छात्र नेता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Sep 2025 01:33 PM IST

काशीपुर में पुलिस प्रशासन ने स्वास्थ्य बिगड़ने पर 40 घंटे बाद अनशन पर बैठे छात्र नेता देव गुप्ता को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दो दिन से अस्पताल में भर्ती रिंकू बिष्ट स्वस्थ होकर फिर से कॉलेज पहुंच गए हैं। शनिवार रात से छात्र नेता आकाश चौहान और देव गुप्ता अनशन पर बैठे हैं। इस बीच सरकारी अस्पताल की टीम ने कॉलेज पहुंचकर दोनों छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें एक का स्वास्थ्य खराब मिला। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस-प्रशासन ने एबीवीपी कार्यकर्ता देव गुप्ता को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके स्थान पर अमन चौधरी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांगें मानने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। उधर, स्वस्थ होकर अस्पताल से रिंकू बिष्ट फिर कॉलेज में धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने, कॉलेज के हर विभाग में शौचालय और पानी की व्यवस्था सुचारू संचालित करने आदि पांच सूत्री मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर मुकेश रावत, प्रिंस, वरुण, शुभम, शिवा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें