फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: किच्छा और सिरौलीकलां पालिका चुनाव की मतगणना शुरू, कड़े पहरे में सुबह आठ बजे से जारी

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव का जनादेश आज आएगा। दोनों पालिकाओं की मतगणना पुलिस-प्रशासन के कड़े पहरे में सुबह आठ बजे से किच्छा मंडी में शुरू हो गई है। किच्छा नगर पालिका के लिए 20 टेबल और सिरौलीकलां के लिए चार टेबल लगाए गए हैं। किच्छा में 36,534 और सिरौलीकलां में 9,721 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। किच्छा पालिका अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह और भाजपा के संदीप अरोड़ा के बीच है, जबकि सिरौलीकलां में भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। मतपेटी कांड के बाद से दोनों सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर है। प्रशासन ने मंडी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें