फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा चूका वन क्षेत्र

हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 01:12 PM IST

खटीमा में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने रविवार को खटीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चूका वन क्षेत्र को इको पर्यटन स्थल रूप करने की बात कही। पर्यटन सचिव गर्ब्याल ने कहा कि खटीमा-पीलीभीत बार्डर पर प्रवेश द्वार गेट बनाया जाएगा। साथ ही खटीमा की मुख्य सड़कों का फूल और लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रविवार को पर्यटन सचिव ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण कर कहा कि खटीमा शहर से लगे पीलीभीत मार्ग पर 16 हेक्टेयर भूमि पर सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल, पौधों के साथ ही पाथवे, योगा, मेडिटेशन सेंटर की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने एसडीओ वन को आर्किटेक्ट से डिजाइन और प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें