खटीमा के वार्ड नंबर 18 स्थित खेतलसंडा खाम में पिछले चार दिनों से बरसाती पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। जिससे राजीव नगर और खेतलसंडा खाम के बीच आवाजाही बंद है। शुक्रवार को भी बारिश के चलते आवाजाही ठप रही। ऐंठा और खकरा नाले के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा है। सभासद मुखरजीत सिंह राणा ने पुलिया को ऊंची करने की मांग की है।