छठ महापर्व का सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ। 36 घंटे तक निर्जल रही व्रतियाें ने मंगलवार को सुबह करीब 6:21 बजे सूर्याेदय के साथ अर्घ्य देकर छठ माता की उपासना की और प्रसाद ग्रहण कर पारायण किया। भोर से ही शहर में जगह-जगह बनाए गए घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। अर्घ्य अर्पित करने के दौरार पूजा स्थलों पर मेले जैसा वातावरण रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में सजधज कर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुई। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य देव की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, वैभाव, लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर उगा हो सुरुजदेव, भिन भिनसरवा, अरघ केर-बेरवा, पूजन केर-बेरवा.... उगी हे दीनानाथ, जल्दी जल्दी उगा हे सूरज देव... आदि गीतों की ध्वनि सुनाई देती रही। इस मौके पर महिलाओं के संग कई नेता शामिल रहे। एसएसपी ने अपने आवास पर की छठ पूजा एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपने आवास पर छठ पूजा की। मंगलवार को सुबह उठने के बाद उन्हें उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद रहीं। एसएसपी ने बताया कि वह लंबे समय से यह पूजा करते आ रहे हैं।