फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: पीएम कुसुम योजना में गड़बड़ी होने का आरोप, किसानों ने एई को सौंपा ज्ञापन; जांच की मांग

हीरा मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 01:27 PM IST

किसानों ने पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए जा रहे सोलर पंप में कथित धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने योजना के नाम पर की जा रही गड़बड़ी की एसआईटी या सीबीआई से कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में सोमवार को किसान ब्लॉक स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचें। उन्होंने विभाग के एई मदन मोहन को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए जा रहे सोलर पंप बाजार दाम से कहीं अधिक कीमत पर खरीद कर किसान के खेतों में लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने योजना में घोटाले का आरोप लगाया है। कहा कि जो सोलर प्लांट का सामान डेढ़ से दो लाख में आ रहा है। विभाग किसान से 20 प्रतिशत धनराशि समायोजित करके सरकार से 80 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर करीब चार लाख 28 हजार रुपये में लगाया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि योजना में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस मामले को विपक्ष को उठाना चाहिए, लेकिन वह सुस्त पड़ा हुआ है। उन्होंने पूरी योजना की एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। वहां हरदेव सिंह हैरी, उदित शर्मा, गुरताज सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, राजू छीना, जितेंद्र सिंह, सरफराज आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें