काशीपुर में बीते 10 अक्तूबर से पशुगणना का कार्य शुरू हो गया है। गणना के लिए पशुपालन विभाग ने 13 लोगों की टीम गठित की है। वहीं अब तक टीम ने 20 हजार से अधिक परिवारों में पशुगणना का कार्य पूरा कर लिया है। पशुगणना का कार्य 28 फरवरी तक किया जाना है। इसके बाद पशुओं के मौजूदा आंकड़े जारी किए जाएंगे। बता दें कि, पशुपालन विभाग हर पांच वर्ष में पशुओं की गणना करता है। वहीं 2018 में हुई पशुगणना में काशीपुर क्षेत्र में 34 हजार से अधिक गाय व भैंसें दर्ज की गई थी। जबकि चार हजार से अधिक भेड़, बकरी व पांच हजार से अधिक कुत्तों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। वहीं 2018 के बाद 2023 में अगली पशुगणना की जानी थी, लेकिन कोरोना व अन्य बाधाओं के चलते गणना का कार्य पूरा नहीं हो सका थी।