फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से होगा भूस्खलन सर्वे, भूवैज्ञानिक मिट्टी की करेंगे जांच

रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Sep 2025 02:57 PM IST

देवप्रयाग में टीएचडीसी की टीम ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इंजीनियरों ने बताया कि ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। भूवैज्ञानिक मिट्टी की जांच करेंगे। रिपोर्ट के बाद भूस्खलन रोकने का काम शुरू होगा। टीम ने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया। विधायक के साथ पहुंची टीएचडीसी की स्ट्रक्चर यूनियन टीम के प्रभारी इंजीनियर राहुल राय और प्रवीण सिंह गुसाईं ने पेट्रोल पंप से बस अड्डे तक करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अगले दो-चार दिनों में टीम ड्रोन की मदद से यह सर्वे करेगी कि पेट्रोल पंप के पास के भवनों में दरारें कितनी गहरी हैं। इसके साथ ही, भूवैज्ञानिकों की एक टीम मिट्टी (सायल) की भी जांच करेगी। उन्होंने बताया कि इन जांचों के नतीजों के बाद ही भूस्खलन रोकने का काम शुरू किया जाएगा। उनकी सबसे पहली प्राथमिकता लोगों के आशियानों को बचाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें