केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि के विजयनगर क्षेत्र में कॉजवे निर्माण कार्य के दौरान इंटरलॉक टाइल्स सड़क पर बिखरा दिए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर टाइल्स बिखरे होने के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं। स्थानीय व्यापारी सचिन माहेश्वरी का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से टाइल्स सड़क पर पड़े होने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक वहीं अपने वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।