फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में बर्फबारी, निचले इलाकों में सर्द हवाएं

बदलते मौसम के चलते हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी का क्रम जारी है। रविवार को केदारनाथ में शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच बर्फबारी हुई। जिससे सर्द हवाएं चलने लगी है। इन दोनों केदारनाथ में भगवान केदारनाथ के कपाट बंद है। यहां सुरक्षा में आइटीबीपी, पुलिसकर्मी तैनात है। बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। सोनप्रयाग के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि केदारनाथ में शाम के समय बर्फबारी से निचले इलाकों में भी ठंडी हवाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड, सोनप्रयाग में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। शाम होते ही जनपद में बारिश तेज हो गई और जनपद के तापमान में भारी गिरावट आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें