एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग में 12 दिवसीय निशुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के रूप में फास्ट फूड उद्योग से संबंधित जानकारी और विभिन्न प्रकार के फास्टफूड निर्माण का कौशल सिखाया जा रहा है। इस दौरान बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने द्वारा प्रशिक्षार्थियों को भविष्य में बैंक से मिलने वाली सहायता, लोन सुविधा जैसी वित्तीय सलाह और प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत द्वारा उद्यमिता से जुड़े जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर सुदेश धीमान द्वारा विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड उत्पाद तैयार करने की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। प्रतिभागी चाऊमीन, मोमोज कोदे के मोमोज, चीज मोमोज, पनीर मोमोज, सैंडविच जैसे आइटम्स बनाना सीख रहे हैं। सुदेश धीमान ने स्वास्थ्यकर सामग्री व लोकल उत्पादों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि बाजार में अच्छी मांग रखते हैं।