फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: जन संवाद में 15 शिकायतें दर्ज, चौरिया में निर्माणाधीन पुश्ते के ऊपर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की मांग

रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, पेयजल, सुरक्षा रेलिंग, गौशाला निर्माण और मुआवजे से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चौरिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज चौरिया में निर्माणाधीन पुश्ते के ऊपर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की। ग्राम पोखरी निवासी राजन कुमार ने रतूड़ा से गथवाड़ू और माली तोक तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने गौशाला निर्माण, मुआवजा, सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। वहीं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 117 शिकायतें लंबित मिलीं। सीडीओ ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर पोर्टल पर कार्रवाई की अद्यतन स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें