फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम यात्रा: नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर कार्रवाई

Renu Saklani Updated Fri, 15 May 2026 10:36 AM IST

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर कार्रवाई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल माह में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाते हुए बिना ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, निर्धारित यूनिफॉर्म, वैध इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटेंग्यूसर, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 409 चालान किए गए, जिनसे 11.03 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें