फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की नदी किनारे न जाने की अपील, जिला आपदा परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय

अमन मैथानी Updated Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM IST

जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों और गाड़-गदेरों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का आकलन कर समय-समय पर लोगों को चेतावनी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है। जहां आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और यात्रियों से अपील की कि मानसून के दौरान नदी, नालों और गाड़-गदेरों के किनारे न जाएं और न ही वहां अस्थायी या स्थायी डेरा लगाएं। उन्होंने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, सिंचाई समेत सभी संबंधित विभागों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें