फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला व मॉक ड्रिल

रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 05:07 PM IST

वनाग्नि वर्ष 2026 को देखते हुए वनाग्नि रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिला मुख्यालय स्थित प्रभागीय परिसर जवाड़ी में समस्त रेखीय विभागों की ओर से आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद स्तर पर रतनपुर कक्ष में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन विभाग के साथ राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी डी.एस. पुण्डीर ने की। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम में सभी विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए आपसी समन्वय आवश्यक है। साथ ही उन्होंने जनता से वनाग्नि काल में सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें