उत्तराखंड में जितनी भी सरकारें आईं सभी ने अपने एजेंडों में देवभूमि के तीर्थ स्थलों की हालत को सुधारने की बात को शामिल तो किया पर हालात इससे उल्ट ही दिखते हैं। इस रिपोर्ट में आपको रुद्रप्रयाग के ऐसे ही एक तीर्थस्थल के बारे में बताते हैं जहां पहुंचने के लिए रास्ते सही नहीं हैं और अगर पहुंच भी गए तो यहां पीने के पानी के लाले पड़ जाएंगे।