रुड़की। छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए विजेताओं का स्वागत किया।