वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट से खाना खाकर नीचे लौट रहे पर्यटकों की लिफ्ट अचानक खराब होकर गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।