फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगास-बग्वाल...अठुरवाला में लोगों ने खेला भैलो

रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 10:02 PM IST

जौलीग्रांट में टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में आयोजित इगास-बग्वाल पर्व पर सुनार गांव मैदान पर इकट्ठा होकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने भैलो खेल पर्व मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने भेलो खेलते हुए कहा कि इगास-बग्वाल पहाड़ी संस्कृति का प्रतीक है। जिसे पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इसमें अठुरवाला से एक अच्छा प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों के साथ में कुछ देर तक भेलौ खेला। खेल मैदान में गढ़वाली लोक कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। जिसमें क्षेत्रवासियों ने काफी देर तक जमकर डांस किया। उसके बाद क्षेत्रवासियों को पहाड़ी संस्कृति के अनुरूप भद्दू का दाल और भात परोसा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें