फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल

यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली गांव में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। मंगलवार रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सात सितंबर को बडोली गांव में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था। ग्रामीण गुलदार को लेकर आक्रोशित थे और उसकी सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश और गुलदार के हमले की घटना को देखते हुए 13 सितंबर को क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। इसके बाद से गुलदार के पिंजरे में फंसने का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार रात आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें