बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से गंगा का जल स्तर उफान पर है। जिससे त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल भी जलमग्न रहा। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से मात्र 24 सेमी नीचे रहा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे गंगा का जल स्तर 339.26 मीटर रहा। जो चेतावनी रेखा से मात्र 24 सेमी कम था। चेतावनी रेखा 339.50 मीटर व खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। गंगा उफान पर होने से त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल भी जलमग्न रहा। वहीं एसडीआरएफ व जल पुलिस ने लोगों को गंगा किनारे जाने से बचने के लिए मुनादी की। वहीं घाटों पर गंगा स्नान कर रहे लोगों को भी एहतियात बरतने को कहा। एसडीआरएफ व जल पुलिस सतर्क रही।