एम्स के किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर पैसे लेने और फर्जीवाड़े संबंधी मामले में पुलिस ने भाई-बहन व एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में बीते बुधवार शाम को पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी फर्जी नियुक्तिपत्र के जरिये युवाओं से रकम वसूल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।